Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

हत्याकांड का वांछित अपराधि व नक्सली संगठन रणवीर सेना का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार।



गया, बिहार। दिनांक 14 फरवरी 2001 को आती थाना क्षेत्र निवासी विरज यादव पिता स्वर्गीय किशुन यादव के द्वारा अपने पुत्र की हत्या का आरोप नक्सली समूह के ऊपर लगाते हुए आती थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया था। मामले को गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक गया के निर्देशानुसार गया जिला अंतर्गत प्रतिवेदित नक्सलवाद से संबंधित कांडों के अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही थी। छापेमारी के क्रम में दिनांक 30 मार्च 2023 को आती थाना क्षेत्र से गुप्त सूचना के आधार पर इस कांड के फरार अभियुक्त नीलू सिंह उर्फ़ अरविंद शर्मा, उम्र 62 वर्ष, पिता ललन सिंह उर्फ़ ललन प्रसाद सिंह को गिरफ्तार किया गया। जानकारी हो कि नीलू सिंह का एक अपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसमें इसके विरुद्ध पूर्व में भी कई मामले दर्ज रहे हैं तथा माननीय न्यायालय के द्वारा इसके विरुद्ध स्थाई अधिपत्र निर्गत किया गया था एवं इसकी गिरफ्तारी हेतु इनाम भी घोषित किया गया था। नीलू सिंह उर्फ अरविंद शर्मा नक्सली संगठन रणवीर सेना का सक्रिय सदस्यों में से एक था एवं घटना के प्रति वेदित होने के पश्चात से यह फरार चल रहा था वर्तमान में नीलू सिंह अपने ससुराल में छुप कर रह रहा था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ