Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

गया पुलिस की बड़ी सफलता। दर्जनों कांडो का वांछित कुख्यात दो हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार।



गया, बिहार। एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या एवं लैंडमाइंस बिछाकर पुलिस जवानों की हत्या करने सहित दर्जनों कांडो में शामिल वांछित हार्डकोर दो नक्सली को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस वार्ता कर बताया कि नक्सली एवं नक्सल कांडो में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु जिले में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गया पुलिस, एसटीएफ एवं सीआरपीएफ की संयुक्त रूप से की जा रही कारवाई में छापेमारी कर दो हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने ने बताया की गिरफ्तार किए गए कुख्यात नक्सली का नाम रामजी सिंह भोक्ता पिता स्वभोती सिंह भोक्ता और मुकेश सिंह भोक्ता, पिता रामनंदन सिंह भोक्ता है जो की थाना छकरबंधा, जिला गया का निवासी है। एसएसपी आशीष भारती ने बताया की गिरफ्तार दोनों हार्डकोर नक्सली गया जिला सहित अगल बगल के जिलों के दर्जनों कांडो में फरार चल रहा था। दोनों नक्सलियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही थी, एवं इसी क्रम में इनके गया जिला अंतर्गत छुपे होने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी इसी के आधार पर कारवाई करते हुए दोनो कुख्यात हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया की इनके द्वारा अपने साथियों संग मिलकर अनेकों जघन्य कांडो को अंजाम दिया गया है तथा इनके ऊपर कई संगीन धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ