कानपुर, उ.प्र.। एंटी रोमियो टीम ने मिशन दीदी अभियान के तहत महिलाओं की चौपाल लगा महिलाओं को किया जागरूक। 20 सितम्बर 2023 को कलेक्टरगंज थाना प्रभारी के निर्देशानुसार थाने पर नियुक्त एंटीरोमियो प्रभारी उप निरीक्षक फैजान खान के द्वारा सिरकी मोहाल चौकी क्षेत्र में मिशन दीदी अभियान के तहत महिलाओं की चौपाल लगाई गई। इस चौपाल में हेल्पलाइन नम्बर 112, 1090, 1076 एवं 181 की जानकारी दी गई साथ ही साथ शक्ति दीदी अभियान में सम्मिलित विभिन्न योजनाओं के बारे जानकारी दे कर महिलाओं को जागरूक करने का कार्य किया गया। मिशन दीदी अभियान में कलेक्टरगंज थाने में नियुक्त एंटीरोमियों प्रभारी उप निरीक्षक फैजान खान , महिला आरक्षी रमाकान्ती , महिला आरक्षी रानी गुप्ता एवं महिला आरक्षी कोमल सोम उपस्थित थी।
0 टिप्पणियाँ