गया। कोंच थाना क्षेत्र में एक महिला पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 5 घंटे के भीतर दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है।
घटना 13 अक्टूबर 2024 की है, जब वादीनी ने एक लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि सिविल दास और उसके सहयोगी उनके घर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर वादीनी को बुरी तरह घायल कर दिया।
शिकायत के आधार पर कोंच थाना में कांड संख्या 434/24 के तहत धारा 191(2)/190/126(2)/115(2)/109/352 बीएनएस दर्ज की गई और पुलिस ने मामले की त्वरित जांच शुरू की।
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोंच थाना पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास से आसूचना संकलन किया और 5 घंटे के भीतर दो नामजद आरोपियों, सिविल दास और उमेश दास को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही, चार नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है, जो इस घटना में शामिल बताए जा रहे हैं।
अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी:
1. सिविल दास, पिता विजय दास
2. उमेश दास, पिता नन्हकु दास
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों में सुरक्षा का माहौल बना है और पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।
0 टिप्पणियाँ