गया। वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशानुसार दहेज प्रताड़ना के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी 28 अक्टूबर 2024 को बोधगया के चेरकी थाना के थानाध्यक्ष द्वारा की गई विशेष छापामारी अभियान के दौरान हुई।
वर्ष 2018 में वादिनी ने अपने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ चेरकी थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि दहेज की मांग को लेकर उसके साथ लगातार गाली-गलौज, मारपीट और प्रताड़ना की जाती है। इस पर चेरकी थाना में कांड संख्या-406/18, दिनांक 4 जुलाई 2018 को भा.द.वि. की धारा 323, 379, 504, 506, 498(ए) और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गया के निर्देश पर लंबित मामलों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 28 अक्टूबर को चेरकी थाना पुलिस ने इस कांड में फरार एक आरोपी धर्मेन्द्र कुमार, पिता उमेश सिंह, निवासी कलहौना, थाना वजीरगंज, जिला गया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान जारी है।
0 टिप्पणियाँ