Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

गया: हत्या के प्रयास मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार

गया। गया पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी फतेहपुर थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष छापामारी अभियान के दौरान की गई।

यह मामला 27 मार्च 2024 का है, जब पीड़ित महिला ने एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि सुरेन्द्र यादव अपने सहयोगियों के साथ उनके घर आकर गाली-गलौज करने लगे और विरोध करने पर लाठी, डंडा और लोहे की रॉड से उन पर जानलेवा हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

फतेहपुर थाना में इस मामले में कांड संख्या 176/24, दिनांक 27.03.2024 को भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 448, 341, 351, 323, 324, 307, 379, 427, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में फतेहपुर थानाध्यक्ष की टीम ने आसूचना संकलन कर 28 अक्टूबर 2024 को कांड में फरार चल रहे एक आरोपी सुरेन्द्र यादव, पिता लाला यादव, निवासी रूपीन धर्मपुर, थाना फतेहपुर, जिला गया को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान लगातार जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ