Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

अफीम की खेती के मामले में 12 साल से फरार अभियुक्त गिरफ्तार



गया: गया पुलिस ने 12 साल पुराने NDPS एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 2012 में अफीम की अवैध खेती से जुड़े सिंधुगढ़ थाना कांड संख्या-63/12 के तहत हुई है।

मामला 16 फरवरी 2012 का है जहां मोहनपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहाने नदी के किनारे सलैया और लामुकुरहा गांव में अफीम की खेती हो रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अफीम की खेती को नष्ट कर दिया और NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया। 5 दिसंबर 2024 को सिंधुगढ़ थाना पुलिस ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी सुखदेव मांझी उर्फ सुखदेव मंडल (निवासी बासुकुरहा) को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले मामले के पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ