Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

चोरी का आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

विष्णुपद थाना पुलिस ने घर में चोरी के एक मामले में फरार आरोपी नमन कुमार उर्फ सुमन को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी 21 दिसंबर को विशेष छापेमारी अभियान के दौरान हुई।

मामला 28 अक्टूबर 2024 का है, जब वादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रात में अज्ञात चोरों ने खिड़की का ग्रिल तोड़कर उनके घर में चोरी की। इस पर विष्णुपद थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान तहत नमन कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।गिरफ्तार आरोपी नमन कुमार विष्णुपद थाना क्षेत्र के माडनपुर का रहने वाला है। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ