गया, 14 दिसंबर: गया पुलिस ने अपराध पर लगाम लगाने और फरार अपराधियों पर दबाव बनाने के लिए सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में, बॉकेबाजार थाना कांड संख्या 05/24, दिनांक 12 मार्च 2024 के तहत फरार चल रहे दो आरोपियों के घर पर आज पुलिस ने इश्तिहार चस्पा किया।
पुलिस के अनुसार, इस कांड में नामजद आरोपियों सुनीता देवी और राहुल कुमार, दोनों निवासी सैफगंज, थाना बॉकेबाजार, जिला गया, पर भारतीय दंड संहिता की धारा 366(ए)/34 और पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर आरोप हैं। बॉकेबाजार थाना के पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने विधि सम्मत तरीके से आरोपियों के घर पर नोटिस चिपकाया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरोपियों को जल्द से जल्द आत्मसमर्पण करना होगा, अन्यथा उनके खिलाफ कुर्की और गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। गया पुलिस के इस सख्त रुख से अपराधियों के बीच खलबली मच गई है।
0 टिप्पणियाँ