Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

दहेज हत्या कांड के 48 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार, शव मोरहर नदी से बरामद

गया: जिले के टिकारी थाना क्षेत्र में एक महिला की दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सत्येंद्र प्रसाद, शिव कुमार उर्फ दिवाली और नीतीश कुमार उर्फ सोनी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मोरहर नदी के किनारे से महिला का शव भी बरामद कर लिया है। 

घटना 27 जनवरी 2025 की है जब मृतका के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी बेटी को उसके ससुरालवालों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और अब उसकी हत्या कर शव को छिपा दिया गया है। इस संबंध में टिकारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें टिकारी थानाध्यक्ष और तकनीकी शाखा के अधिकारी भी शामिल थे। तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने टिकारी थाना क्षेत्र के नौनी गांव में छापेमारी की, जहां से सत्येंद्र प्रसाद और शिव कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता कबूलते हुए बताया कि शव को मोरहर नदी के किनारे गाड़ दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर शव बरामद किया और आगे की जांच में बेलागंज थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव से तीसरे आरोपी नीतीश कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ