Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

गया में दिल दहला देने वाली दहेज हत्या: गर्भवती महिला की मौत, दो आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार!


गया के डेल्हा थाना क्षेत्र के संगम चौक (खरखुरा) में 6 अगस्त 2024 को एक गर्भवती महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को ससुरालवालों ने दहेज के लिए मार डाला।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक विशेष टीम का गठन किया और तकनीकी अनुसंधान के बाद पता चला कि मुख्य आरोपी पश्चिम बंगाल के रानीगंज में छिपे हुए हैं। पुलिस टीम ने छापेमारी कर मनोज कुमार वर्मा और मोहित कुमार नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ