Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

छकरबंधा में पुलिस एवं STF की संयुक कार्रवाई में 10 साल से फरार नक्सली मुनारिक सिंह भोक्ता गिरफ्तार

 


10 फरवरी 2025 को गया पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 10 वर्षों से फरार कुख्यात नक्सली मुनारिक सिंह भोक्ता को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह छकरबंधा गांव के पास आया हुआ है। सत्यापन के बाद डुमरिया और छकरबंधा थाना की पुलिस तथा एसटीएफ की टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही मुनारिक सिंह भोक्ता भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन सशस्त्र बलों ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार नक्सली डुमरिया थाना क्षेत्र में 2014 में हुए एक अपहरण और हत्या मामले में वांछित था। इस मामले में पहले ही तीन नक्सली गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और अन्य फरार नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस सफलता में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ