पूर्व मुख्य मंत्री जीतन राम मांझी जी एक बार फिर अपने विवादित बयान बाजी के कारण सुर्खियों में हैं। हाल के दिनों में उन्होंने एक विवादित बयान दिया जिसमे उन्होंने ब्राह्मणों एवम हिंदू देवी देवताओं के लिए अमर्यादित एवम अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया, जिसके कारण उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
इसी कड़ी में आज दिनांक 22 दिसम्बर 2021 को राष्ट्रीय जन जन पार्टी के सदस्यों के द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा ब्राह्मणों एवम हिंदू देवी देवताओं के बारे में दिए गए अशोभनीय एवम अमर्यादित बयानबाजी के विरोध में जीतन राम मांझी तथा मुख्य मंत्री नीतिश कुमार जी का पुतला दहन किया गया।
#ekraftarsamaysanchar #jaihind
0 टिप्पणियाँ