Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

सोशल मीडिया पर अवैध हथियार संग फोटो वायरल करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार।



गया, बिहार। सोशल मीडिया पर आर्म्स के साथ फोटो वायरल करने तथा आसपास के लोगों में भय का माहौल पैदा करने का आरोपी हुआ गिरफ्तार। दिनांक 17 मार्च 2023 को शाम 7:30 बजे बेलागंज थाना को यह सूचना मिली कि किसी व्यक्ति के द्वारा अवैध हथियार के साथ उसकी फोटो सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही है जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल बन रहा है, तथा सभी के मन में इस बात का डर है कि किसी के साथ कोई दुर्घटना ना घट जाए। इस बात की सूचना मिलते ही बेलागंज थाने की पुलिस टीम के द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मामले का सत्यापन किया गया, जिसमें यह पाया गया कि यह व्यक्ति जिसका नाम अशोक चौधरी पिता मनोज चौधरी, ग्राम मानिकपुर, थाना बेलागंज, जिला गया का निवासी है के द्वारा अवैध हथियार के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैलाई गई हैं, जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल बन रहा है। इस आरोप में अशोक कुमार उर्फ अशोक चौधरी नामक उस व्यक्ति को बेलागंज थाना द्वारा गिरफ्तार किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ