Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

गंगा टास्क फोर्स ने चलाया गंगा नदी को साफ रखने हेतु जन जागरूकता अभियान।



कानपुर, उ.प्र.। कानपुर शहर के उन्नाव जिला अंतर्गत बलाई गांव में भारतीय सेना की 137 सी ई टी एफ टी ए 39वी बटालियन गोरखा राइफल, गंगा टास्क फोर्स के जवानों द्वारा बलाई गांव के सभी लोगों के बीच गंगा नदी को साफ रखने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान विगत 4 सालों से लगातार चलाया जा रहा है। इस मौके पर टास्क फोर्स के सूबेदार समरजीत सिंह के साथ अन्य 7 जवान मौजूद रहें जिन्होंने मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान श्री राम सिंह यादव, पूर्व ग्राम प्रधान श्री रमेश यादव, ग्राम सदस्य श्री जगत सिंह यादव सहित गांव के कुल 78 लोगों की उपस्थिति में यह अभियान चलाया गया इस दौरान ग्राम प्रधान श्री राम सिंह जी के द्वारा सभी ग्राम वासियों को अभियान के माध्यम से बताए गए सभी दिशा निर्देशों का पालन करने तथा गंगा नदी और घाटों को साफ रखने हेतु प्रेरित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ