Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

पार्षद वाटिका में पुल निर्माण पर रोक हेतु भारतीय दोसर वैश्य महासमिति ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।



कानपुर, उ.प्र.। गणेश उद्यान, फूलबाग स्थित पार्षद वाटिका में हो रहे पुल निर्माण पर रोक लगाने हेतु भारतीय दोसर वैश्य महासमिति उत्तर प्रदेश ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन। बताते चलें कि दिनांक 1 अप्रैल 2023 को कानपुर शहर के फूलबाग स्थित पार्षद वाटिका में एक पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका विरोध करते हुए भारतीय दोसर वैश्य महासमिति उत्तर प्रदेश के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस धरने के माध्यम से समिति के सदस्यों द्वारा जिलाधिकारी, कानपुर को पार्षद वाटिका में हो रहे निर्माण पर रोक लगाने तथा वाटिका का पुनः सौंदर्यीकरण करने की मांग की गई है। समिति के सदस्यों ने कहा कि झंडा गीत के रचयिता पद्मश्री श्याम लाल गुप्ता, जो की न केवल कानपुर, अपितु पूरे देश के गौरव हैं की प्रतिमा का अनावरण गणेश उद्यान स्थित पार्षद वाटिका में दिनांक 9 सितंबर 1995 को युग तुलसी मानस मर्मज्ञ राम किंकर उपाध्याय जी के द्वारा किया गया था, इसी स्थल पर जलियांवाला बाग दिवस 4 अप्रैल 1924 में सभी स्वतंत्रता सेनानीयों के समक्ष सार्वजनिक रूप से झंडा गीत, झंडा ऊंचा रहे हमारा, विजई विश्व तिरंगा प्यारा का गायन किया गया था जिसके पश्चात गीत को 1934 में हरिपुरा राष्ट्रीय अधिवेशन में भी गाया गया था जहां इसे राष्ट्रीय गीत घोषित किया गया था। ऐसे महान व्यक्ति के स्मरण स्थल को क्षतिग्रस्त कर वहां एक पैदल पुल का निर्माण करना शोभित नहीं है। समिति सदस्यों ने कहा की पुल निर्माण हेतु वाटिका के बाहर भी पर्याप्त जगह है। उन्होंने पुल के निर्माण की तुलना सफेद हाथी से करते हुए बताया कि इस पुल के निर्माण से वाटिका का स्वरूप ही बदल जाएगा तथा ना ही वहां कोई शांति से बैठ पाएगा न ही कोई कार्यक्रम हो पाएगा, अपितु लोग वहां कूड़ा फेंकने लगेंगे एवं असामाजिक तत्वों का बोल बाला हो जाएगा। इस मौके पर धीरज आनंद, संतोष गुप्ता, विजय गुप्ता सुनील गुप्ता, प्रमोद कुमार वैश्य, मनोज गुप्ता, रमेश गुप्ता, श्याम मूर्ति गुप्ता, संगम लाल गुप्ता, विनोद गुप्ता, दिनेश गुप्ता, डॉक्टर प्रेम, कुशाग्र गुप्ता, अरविंद गुप्ता, अजय गुप्ता, दिलीप गुप्ता, डॉक्टर सरवन गुप्ता, विद्यासागर गुप्ता, श्रीमती विजय गुप्ता, अंजली गुप्ता, मोनिका गुप्ता, सरिता गुप्ता, राहुल गुप्ता, विवेक गुप्ता, मनीष गुप्ता, अमरीश गुप्ता, पुनीत गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ