Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

रॉकेट वुमन', के नाम से मशहूर ऋतु करिधाल श्रीवास्तव कर रही चंद्रयान-3 मिशन को लीड ।



'रॉकेट वुमन', के नाम से मशहूर ऋतु करिधाल श्रीवास्तव कर रही चंद्रयान-3 मिशन को लीड । भारत का चंद्रयान 3 मिशन हुआ शुरू, दिनांक 14 जुलाई 2023 को श्रीहरिकोटा से चंद्रयान ने भरा उड़ान। बताते चलें कि चंद्रयान 3 ने रॉकेट से अलग होकर चंद्रमा तक की यात्रा को शुरू कर दिया है, एवं करीब 50 दिनों की यात्रा के पश्चात यह चंद्रयान करीब 23 या 24 अगस्त को चांद की सतह पर लैंड करेगा। जानकारी हो की इस मिशन का नेतृत्व लखनऊ की मशहूर रॉकेट वूमन ऋतु कारिधाल के द्वारा किया जा रहा है। ऋतु कारिधाल श्रीवास्तव ने लखनउ विश्वविद्यालय से फिजिक्स से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी, जिसके पश्चात, 1997 में ऋतु इसरो से बतौर एयरोस्पेस वैज्ञानिक के रूप में जुड़ी। गौरतलब है कि ऋतु चंद्रयान 2 का भी हिस्सा रही हैं तथा इनकी प्रतिभा हेतु इन्हें 2007 में यंग साइंटिस्ट अवार्ड भी मिल चुका है। बहरहाल बता दें कि यह भारत का तीसरा मून मिशन है, जिसका उद्देश्य चंद्रमा पर सफल लैंडिंग कर ग्लोबल स्पेस रेस में भारत की धमक को मजबूती प्रदान करना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ