Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

बाल श्रम उन्मूलन एवं पुनर्वासन के लिए जिले में किए गए कार्य की हुई समीक्षा बैठक


गया, बिहार। बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कांत मिश्रा की अध्यक्षता में बाल श्रम उन्मूलन एवं पुनर्वासन के लिए गया जिले में किए गए कार्य की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कांत मिश्रा ने बताया की विमुक्त बाल श्रमिकों के कौशल विकास पर कार्य किया जाए जिसमें हेयर ड्रेसर, विडियो एडिटिंग एवं कैटरिंग के स्केल पर विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा की विभाग को निर्देश दिया गया है की छठ पूजा के बाद सभी ईट भट्ठों पर विशेष अभियान चलाया जाए इसके साथ हीं सभी स्केटहोल्डर डिपार्टमेंट को बच्चों के पुनर्वास पर आपसी समन्वय स्थापित करने का अनुरोध किया। श्रम अधीक्षक ने सभी प्रखंडों से एक एक पंचायत बाल श्रम विमुक्त किए जाने के संबंध में जानकारी दी साथ ही साथ साथ बाल श्रमिकों को 25000 रूपए प्रति बाल श्रमिक की दर से CMRF फंड से इस राशि को 54 बच्चों के नाम से सावधि डिपॉजिट का अनुमोदन जिलाधिकारी द्वारा किए जाने की जानकारी भी दी। इस बैठक में उप श्रम आयुक्त मगध प्रमंडल तथा श्रम अधीक्षक गया के साथ सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी एवं सभी NGO के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ