Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

गया: 10 साल से फरार कुख्यात नक्सली प्रसाद यादव उर्फ जयराम यादव गिरफ्तार


गया: गया पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 10 वर्षों से फरार चल रहे कुख्यात नक्सली प्रसाद यादव उर्फ जयराम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नक्सलियों और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में डुमरिया थाना को सूचना मिली थी कि कई गंभीर मामलों में वांछित नक्सली प्रसाद यादव डुमरिया थानान्तर्गत ग्राम बागपुर के पास देखा गया है।

प्राप्त सूचना के आधार पर डुमरिया थानाध्यक्ष ने वरीय अधिकारियों को सूचित कर SSB की टीम के साथ ग्राम बागपुर के पास दबिश दी। पुलिस को देखकर प्रसाद यादव भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस और SSB के जवानों ने उसे पकड़ लिया।

नक्सली हमले में शामिल होने की बात स्वीकारी

पकड़े गए नक्सली प्रसाद यादव ने डुमरिया बाजार में एयरटेल टावर पर 27 मार्च 2014 को हुए बम विस्फोट में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इस घटना के संबंध में डुमरिया थाना कांड संख्या-14/14 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस कांड में पहले भी 21 नक्सलियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि 9 नक्सलियों ने पुलिस कार्रवाई के डर से अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था।

पुलिस की कार्रवाई और आगे की योजना


पुलिस द्वारा लगातार नक्सलियों की धरपकड़ के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है और आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा। गिरफ्तार नक्सली की गिरफ्तारी में शामिल पुलिसकर्मियों और SSB के जवानों को इस बहादुरी के लिए पुरस्कृत किया जा रहा है।

गिरफ्तार नक्सली का विवरण

नाम: प्रसाद यादव उर्फ जयराम यादव

पिता का नाम: भुन यादव उर्फ मन्नु यादव

पता: ग्राम बागपुर, थाना मैगरा, जिला गया

प्रसाद यादव का आपराधिक इतिहास

प्रसाद यादव के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं, जिनमें शामिल हैं:

डुमरिया थाना कांड संख्या-19/09: धारा-147/148/149/341/347/323/364/386 भा.द.वि.

डुमरिया थाना कांड संख्या-32/09: धारा-144/436/427 भा.द.वि. एवं 17 सी.एल.ए. एक्ट

डुमरिया थाना कांड संख्या-15/09: धारा-147/148/149/341/347/323/364/386 भा.द.वि.

गया पुलिस द्वारा नक्सलियों और अपराधियों पर जारी इस कड़ी कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ