Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024: गया में तैयारियों का जायज़ा और सुरक्षा इंतजाम


आगामी 11 से 20 नवंबर 2024 के बीच राजगीर के राजगीर खेल अकेडमी के नीले हॉकी टर्फ पर एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन होगा, जिसमें चीन, दक्षिण कोरिया, जापान, मलेशिया, थाईलैंड और भारत की महिला हॉकी टीमें शिरकत करेंगी। इस अंतर्राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों का आवासन गया में सुनिश्चित किया गया है। टीमों के ठहरने के लिए जिला प्रशासन ने गया के होटल हयात पैलेस और बोधगया के बुद्धा रिसॉर्ट में विशेष व्यवस्था की है।

इस अवसर पर मगध प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा और पुलिस महानिरीक्षक क्षत्रनील सिंह की अध्यक्षता में अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में गया के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में खिलाड़ियों की सुरक्षा, आवासन व्यवस्था और अन्य सुविधाओं को लेकर कई निर्देश जारी किए गए हैं।

खिलाड़ियों के आवासन क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल की तैनाती अनिवार्य की गई है। साथ ही आवासन होटल के आस-पास और प्रमुख रास्तों में पर्याप्त रोशनी, सफाई और आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। आयुक्त ने नगर परिषद बोधगया और गया नगर निगम को इन व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी है।

खिलाड़ियों की सुविधाओं के मद्देनजर सड़कों की मरम्मत और आवागमन को सुगम बनाने के लिए बोधगया से राजगीर जाने वाली सड़कों का निरीक्षण भी किया जाएगा। छह देशों से आने वाले खिलाड़ियों के साथ संवाद सुचारू रखने के लिए विभिन्न भाषाओं के जानकार टूरिस्ट गाइडों की भी नियुक्ति की जाएगी।


जिला प्रशासन ने यह आश्वासन दिया है कि सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा कर लिया जाएगा और खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ