![]() |
सांकेतिक मैप |
गया, 27 अक्टूबर 2024: दीपावली (धनतेरस) के अवसर पर गया शहर में यातायात को नियंत्रित करने हेतु 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2024 तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। इस दौरान बड़े मालवाहक वाहनों को शहर में प्रवेश रात्रि 12:00 बजे से सुबह 06:00 बजे तक ही अनुमति होगी, जबकि शेष समय में इनका प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
प्रवेश प्रतिबंध के निर्देश:
1. सिकड़िया मोड़: सुबह 06:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक सभी बाहरी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
2. डीएम गोलंबर, केदारनाथ मार्केट, जीबी रोड एवं रमना रोड: दिन 12:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक किसी भी प्रकार के वाहन का प्रवेश नहीं होगा।
3. पीरमसूर चौक से केदारनाथ मार्केट: इसी तरह, दिन 12:00 बजे से रात 12:00 बजे तक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
4. रामशिला मोड़ से मालवाहक वाहनों का प्रवेश: दिन 12:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
कट-लाइनिंग व्यवस्था:
1. पटना की दिशा से आने वाले बड़े मालवाहक वाहन: रामशिला मोड़ से बागेश्वरी गुमटी, बैरागी मोड़, डोम टोली चौक होते हुए विभिन्न मार्गों से अपने गंतव्य तक जाएंगे।
2. शेरघाटी, डोभी से नवादा की ओर जाने वाले वाहन: सिटी पब्लिक स्कूल, मेहता कंट्रोल पम्प के मार्ग से अपना गंतव्य प्राप्त करेंगे।
3. गया रेलवे स्टेशन: सिकड़िया मोड़ से स्टेशन जाने वाली टेम्पू को तय रूट से होकर जाना होगा।
पार्किंग व्यवस्था:
1. पटना की दिशा से आने वाले वाहन: डोम टोली से मुरली पहाड़ी होते हुए गया रेलवे स्टेशन परिसर में पार्क करेंगे।
2. मुफस्सिल क्षेत्र से आने वाले वाहन: चंद्रशेखर जनता इंटर कॉलेज परिसर में पार्क किए जाएंगे।
3. मिर्जा गालिब, डेल्हा, टिकारी क्षेत्र से आने वाले वाहन: गया कॉलेज खेल परिसर में पार्क किए जाएंगे।
यह विशेष यातायात और पार्किंग योजना दीपावली के अवसर पर शहर में भीड़ और यातायात को सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से लागू की गई है।
0 टिप्पणियाँ