गया, 17 अक्टूबर 2024 – वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय ने आज गया में जनता दरबार आयोजित कर आम जनता की समस्याओं को सुना। इस दरबार में कुल 30 लोग अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए। महोदय ने सभी की शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना और उनकी समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। जनता दरबार का यह आयोजन पुलिस और जनता के बीच संवाद को बढ़ाने और समस्याओं के जल्द समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
0 टिप्पणियाँ