Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

गया : प्राथमिकी दर्ज होने के 4 घंटे के भीतर तीन आरोपि गिरफ्तार


दिनांक 26.10.2024 को पीड़ित द्वारा एक आवेदन दिया गया , जिसमें उन्होंने बताया था कि जब वे घर पर थे, तभी सुनील कुमार अपने सहयोगियों के साथ वहां पहुंचा और अपशब्द कहने लगा। मना करने पर, उसने और उसके साथियों ने पीड़ित पर हमला कर दिया, जिससे पीड़ित घायल हो गया था। घटना के दौरान आरोपी हथियार का प्रदर्शन करते हुए वहां से फरार हो गया था।

इस घटना के संबंध में टिकारी थाना में कांड संख्या 448/24, दिनांक 26.10.2024 के तहत विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

गया पुलिस की कार्रवाई:

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा इस घटना में संलिप्त अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए।। तुरन्त कार्रवाई करते हुए टिकारी थाना की पुलिस टीम ने प्राथमिकी दर्ज होने के 4 घंटे के भीतर ही तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी:

1. सुनील कुमार

2. मनोज कुमार (पिता: गनौरी प्रसाद)

3. ऋषु कुमार (पिता: अवध किशोर प्रसाद)

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी तिताईगंज, थाना टिकारी, जिला गया के निवासी हैं।

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ