Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: राजगीर में सुरक्षा व्यवस्था का उच्चस्तरीय निरीक्षण

15 अक्टूबर 2024, गया: आगामी 11 नवंबर से बिहार के राजगीर में आयोजित होने वाले महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के लिए पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र और वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय सुरक्षा निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में नगर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बोधगया थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।

खिलाड़ियों के ठहराव स्थलों (होटल/रिसॉर्ट्स) की सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, प्रवेश-निकास बिंदुओं की सुरक्षा, और अन्य आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए, संबंधित पदाधिकारियों और होटल/रिसॉर्ट संचालकों को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए। टूर्नामेंट के सफल आयोजन हेतु सुरक्षा के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ