गया (26 अक्टूबर, 2024): गया पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई में बाराचट्टी थाना क्षेत्र से लापता हुई महिला और उसके बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है।
घटना का विवरण
बाराचट्टी थाना क्षेत्र में 5 अक्टूबर को एक महिला अपने बच्चे के साथ घर से लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब महिला का कुछ पता नहीं चला, तो उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज कराया। इसके बाद, बाराचट्टी थाना में कांड संख्या 453/24, दिनांक 05.10.2024, धारा 137(2)/140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
गया पुलिस की कार्रवाई
गुमशुदा महिला और बच्चे की बरामदगी के लिए गया के वरीय पुलिस अधीक्षक ने इस मामले को गंभीरता से लिया और थानाध्यक्ष, बाराचट्टी थाना को तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
अनुसंधान के क्रम में तकनीकी उपायों और आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस को सूचना मिली कि महिला को राजगीर में देखा गया है। इसके बाद, त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष बाराचट्टी थाना ने राजगीर थानान्तर्गत ग्राम बराकर से महिला और बच्चे को सकुशल बरामद किया और उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया।
परिजनों ने इस कार्रवाई के लिए गया पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना की।
0 टिप्पणियाँ