Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

गया: बोधगया थाना में लंबित मामलों की समीक्षा, अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई

गया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, दिनांक 23 अक्टूबर 2024 को नगर पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और बोधगया थानाध्यक्ष की उपस्थिति में बोधगया थाना में लूट, हत्या, डकैती एवं अन्य गंभीर लंबित कांडों की समीक्षा की। इस दौरान, सत्यापित मामलों में फरार अपराधियों के खिलाफ गिरफ्तारी, वारंट और कुर्की की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा के बाद, पुलिस अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन की इस कड़ी कार्रवाई से जल्द ही अपराधियों पर नकेल कसी जाएगी और जनता को न्याय मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ