Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

खिजरसराय में महिला की हत्या, पुलिस ने छह घंटे में आरोपी को दबोचा

Khizarsaray mahila hatya case police action Dularchand arrest
गया पुलिस ने छह घंटे में हत्या कांड का किया खुलासा।

खिजरसराय, 10 नवम्बर 2025। गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के नगरियामां गांव में एक महिला की ईंट-पत्थर से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, रविवार को प्राप्त सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीमचक बथानी और खिजरसराय थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए एएनएमसीएच गया भेजा गया। मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई, जिसमें तकनीकी और एफएसएल टीम को भी शामिल किया गया।

पलिस ने कार्रवाई करते हुए सूचना मिलने के छह घंटे के भीतर हत्या में संलिप्त मुख्य आरोपी दुलारचंद साव (पिता कृष्णा साव), निवासी नगरियामां, थाना खिजरसराय को गिरफ्तार कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ