Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

गया: हत्या के प्रयास के दो मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार


गया, 27 अक्टूबर 2024: गया पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लगातार छापेमारी अभियान के जरिए इन आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की जमीनी विवाद में मारपीट और जानलेवा हमला

14 अक्टूबर 2024 को, एक वादी ने मुफस्सिल थाना में लिखित शिकायत दी थी कि जमीनी विवाद को लेकर गणेश दास और उसके सहयोगियों ने मारपीट करते हुए जान से मारने का प्रयास किया। इस मामले में कांड सं0-895/24 के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद से अभियुक्त फरार थे।

गिरफ्तार अभियुक्त:

गणेश दास, पुत्र बिगन दास

रोहित दास, पुत्र गणेश दास

(दोनों निवासी - बिगाही, थाना मुफस्सिल, जिला गया)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुफस्सिल थाना प्रभारी ने 26 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाकर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में छापेमारी जारी है।

वहीं, दूसरी घटना पंचानपुर थाना क्षेत्र की है जहां पत्नी को बचाने में पति भी घायल

28 सितंबर 2024 को पंचानपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि जब उसकी पत्नी घर पर अकेली थी, तो रविन्द्र मांझी और उसके साथियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। अपनी पत्नी को बचाने पहुंचे वादी को लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया। इस मामले में कांड सं0-115/24 के तहत केस दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त:

रविन्द्र मांझी, पुत्र राजगीरह मांझी

राजगीर मांझी, पुत्र स्वर्गीय समन मांझी

(दोनों निवासी - खनेटू, थाना पंचानपुर, जिला गया)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, पंचानपुर थाना प्रभारी ने 26 अक्टूबर को सूचना संकलन और छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ