गया: वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिले में लगातार साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज, 26 अक्टूबर 2024 को पुलिस उपाधीक्षक, साइबर थाना और अन्य पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार में एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों को साइबर सुरक्षा और अपराध के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें साइबर धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए गए, साथ ही साइबर धोखाधड़ी के शिकार होने पर उठाए जाने वाले तत्काल कदमों के बारे में भी जागरूक किया गया।
सेमिनार के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति ने पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष, साइबर थाना को सम्मान स्वरूप पौधा भेंट कर सम्मानित किया।
अगर आप साइबर अपराध के शिकार होते हैं, तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://cybercrime.gov.in वेब पोर्टल पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
0 टिप्पणियाँ