गया। दिनांक 01 नवंबर 2024 की रात गुरुआ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक महिला के साथ उसके पड़ोसी ने दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस पदाधिकारियों को सूचित किया और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी-1 गुरुआ थाना प्रभारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।
घटनास्थल पर निरीक्षण के दौरान उक्त महिला मृत अवस्था में पाई गई, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल हॉस्पिटल, भेजा गया। इस गंभीर मामले को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक गया ने अपराध में संलिप्त आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य जुटाए। गठित टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी का पीछा किया और उसे ग्राम बर्मा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम - पप्पू दास, उम्र- 28 वर्ष, पे०- बिहारी दास, सा०- रामा बिगहा, रविदास टोला, थाना- गुरुआ, जिला- गया। गरुआ थाना में इस मामले में केस दर्ज कर आगे वैधानिक कारवाई की जा रही है।
0 टिप्पणियाँ