गया के विष्णुपद थाना क्षेत्र में 4 दिसंबर को एक लड़के के अपहरण और फिरौती की मांग की सूचना से हड़कंप मच गया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) को जांच का निर्देश दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। FSL और तकनीकी टीम को भी घटनास्थल पर भेजा गया। विशेष टीम ने तेजी से आसूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए 30 घंटे के भीतर लड़के को सकुशल बरामद कर लिया।
प्रारंभिक जांच में फिरौती का कोई मामला सामने नहीं आया। जांच में पता चला कि लड़का खुद ही घर छोड़कर चला गया था। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहन पूछताछ और जांच कर रही है।
0 टिप्पणियाँ