Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

गया: अपहरण मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहृता सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

 


गया पुलिस ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना 14 नवंबर की है, जब वादी ने अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत मुफस्सिल थाना में दर्ज कराई थी।

वादी ने बताया कि उनकी बेटी घर से बाहर गई थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। इस मामले में थाना द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने लगातार छानबीन की। 11 दिसंबर को पुलिस ने अपहृता को बरामद कर मुख्य आरोपी गिरजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले, इस मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ