Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

बेलागंज से अपहृत किशोरी बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

गया। गया पुलिस ने 14 अक्टूबर 2024 को दर्ज एक अपहरण मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का विवरण

14 अक्टूबर को वादिनी ने बेलागंज थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी घर से बाहर जाने के बाद वापस नहीं लौटी। परिवार द्वारा काफी खोजबीन करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इस पर बेलागंज थाना में कांड संख्या 589/24 के तहत धारा 96/137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस की कार्रवाई

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर थानाध्यक्ष, बेलागंज थाना को मामले की जांच और फरार आरोपी की गिरफ्तारी का आदेश दिया गया। पुलिस ने 3 दिसंबर को आसूचना संकलन के आधार पर अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया और अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी का विवरण

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुज मांझी, पिता स्वर्गीय नवल मांझी, निवासी टेहटा बाजार, थाना टेहटा, जिला जहानाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ