Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

दहेज हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक बालक निरुद्ध

गया जिले के मउ थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सरजू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा एक विधि-विरुद्ध बालक को भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 6 दिसंबर को वादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी को ससुरालवालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए गला दबाकर हत्या कर दी है। तकनीकी जांच और सूचना के आधार पर पुलिस ने बरहतरवा गांव में छापेमारी कर सरजू यादव को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ