Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

गया: दहेज हत्या कांड का आरोपी गिरफ्तार

गया। मोहनपुर थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी रामचंद्र साव उर्फ रवि साव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

26 अक्टूबर 2023 को मृतका के पिता ने मोहनपुर थाना में आवेदन देकर बताया था कि उनकी बेटी को ससुराल वालों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता था। इसी क्रम में उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी ने जहर खा लिया है, जिससे उसकी मौत हो गई। इस पर पुलिस ने कांड संख्या 950/23 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

3 दिसंबर 2024 को मोहनपुर थानाध्यक्ष ने आसूचना के आधार पर छापेमारी कर फरार आरोपी रामचंद्र साव (पिता- मनोज साव, निवासी- रजौन्धा) को गिरफ्तार कर लिया। इस कांड में पहले भी एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ