Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

लोहे की ग्रील चोरी करते युवक गिरफ्तार, पुलिस ने रंगेहाथों किया गिरफ्तार

 


गया: शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामला 29 जनवरी की है जब डेल्हा थाना की पुलिस को सूचना मिली कि उक्त युवक गौतम बुद्ध कुष्ठ आश्रम अस्पताल परिसर के पूर्वी भाग में लगे लोहे की ग्रील काट रहा है। घटना की सूचना मिलते ही डेल्हा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से तीन लोहे की ग्रील बरामद की है। गिरफ्तार युवक की पहचान छोटू कुमार, पिता मुन्ना प्रसाद केशरी, निवासी छोटकी नवादा, थाना डेल्हा, जिला गया के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ