Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

गया: मंझौली में 19 वर्षीय युवक को मारी गोली

 


गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के मंझौली गांव में सोमवार शाम एक युवक को गोली मार दी गई। घटना में 19 वर्षीय संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए मगध मेडिकल हॉस्पिटल, गया में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसे पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, संदीप अपने घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर था, तभी हमलावरों ने उसे गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। फतेहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। सूत्रों का कहना है कि यह हमला एक पुराने लड़का-लड़की विवाद की रंजिश में किया गया हो सकता है। हालांकि, पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वजीरगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की है। साथ ही, एफएसएल और तकनीकी टीम को भी जांच में लगाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद अस्पताल में घायल युवक से भी पूछताछ की। फतेहपुर थाना में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अपराधियों की तलाश जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ