Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

चोरी की बाइक के साथ भाग रहा था शख्स, पुलिस ने दबोचा

गया पुलिस ने रविवार, 2 फरवरी को वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मस्जिद रोड की है, जहां पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। जांच में पता चला कि बाइक चोरी की गई थी। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान निवास कुमार, पिता स्व. बालकेश्वर प्रसाद, निवासी बोलडिहा, थाना सिरदलहा, जिला नवादा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ