Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

डेल्हा में हत्या के प्रयास के मामले में एक घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

गया: 11 फरवरी 2025 को डेल्हा थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के एक घंटे के भीतर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला 10 फरवरी का है जब पीड़ित हीरामन साव ने डेल्हा थाना में लिखित आवेदन के माध्यम से जानकारी दी कि, 10 फरवरी को उनके घर पर राजेश कुमार अपने साथियों के साथ पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और सोने की चेन व लॉकेट छीनकर फरार हो गया। इस मामले में डेल्हा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ