गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में सोनू शर्मा और मोनू कुमार नामक दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 11 /12 /2021 को पुलिस आरक्षी निरिक्षक प्रवीण कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई जिसमे जानकारी प्राप्त हुई की मगध मेडिकल थाना अंतर्गत मगध कॉलोनी रोड संख्या 18 में कुछ लोग अपने घर में मादक पदार्थ का भंडारण एवं व्यापार करते है एवम वर्तमान में छापामारी करने पर मादक पदार्थ और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हो सकती है। इस आधार पर पुलिस आरक्षी निरिक्षक प्रवीण कुमार के द्वारा एक टीम बनाकर जिसमे पुलिस आरक्षी निरिक्षक कुमकुम कुमारी, पुलिस आरक्षी निरिक्षक शैलेश कुमार सिंह, थाना में प्रतिनियुक्त हवलदार विजय कुमार ठाकुर, सिपाही कंचन किशोर ठाकुर, संजीव कुमार, सत्येंद्र कुमार एवम अभिषेक कुमार के साथ सोनू शर्मा और मोनू कुमार पिता स्व. अखिलेश शर्मा मगध कॉलोनी, रोड संख्या 18,थाना मगध मेडिकल, गया के घर पर मजिस्ट्रेट के समक्ष छापामारी किया गया।
छापामारी के दौरान उनके घर से 350 ग्राम गांजा, एक देसी पिस्टल मैगजीन के साथ और तीन भार मापक यंत्र मजिस्ट्रेट के समक्ष बरामद किया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास रहा है एवं इन दोनों के विरुद्ध विभिन्न थानों में अलग-अलग मामले दर्ज है। अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास निम्न प्रकारहै -
1. मगध मेडिकल थाना कांड संख्या 46/21 दिनांक 04/02/21
2. चन्दौती थाना कांड संख्या 120/21 दिनांक 27/04/21
3. चन्दौती थाना कांड संख्या 122/21 दिनांक 29/04/21
4. रामपुर थाना कांड संख्या 260/20 दिनांक 03/09/20
0 टिप्पणियाँ