आज दिनांक 19 दिसंबर 2021 को मौर्य शक्ति गया के सदस्यों के द्वारा गया चौक टावर के समीप बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का पुतला दहन किया गया।
मौर्य शक्ति के सदस्यों ने पुतला दहन करने के पीछे का मुख्य कारण यह बताया की बिहार में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों की हत्या आए दिन हो रही है और उन हत्या करने वाले दोषियों को सियासी संरक्षण दिया जा रहा है जो की बर्दास्त नहीं किया जाएगा। मौर्य शक्ति के सदस्यों ने कहा की हम बिहार सरकार से यह मांग करते हैं की दोषियों पर जल्द से जल्द कड़ी एवं उचित कार्यवाई हो अन्यथा नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफा दे।
#ekraftarsamaysanchar #jaihind
0 टिप्पणियाँ