Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

गया, बिहार। आज दिनांक 20 दिसंबर 2021 को लावारिस अवस्था में रखी कुल 7 बोतल अंग्रेजी शराब रेल पुलिस बल, गया के द्वारा बरामद किया गया ।

आज दिनांक 20 दिसंबर 2021 को रेलवे स्टेशन गया प्लेटफार्म संख्या 6 पर खड़ी गाड़ी संख्या 18624 हटिया इस्लामपुर एक्सप्रेस के कोच संख्या 5 के शौचालय में लावारिस अवस्था में रखी एक प्लास्टिक के झोले में रखी 7 बोतल अंग्रेजी शराब रेल पुलिस बल, गया के द्वारा बरामद किया गया । 7 बोतलों में बंद 5.25 लीटर विदेशी शराब झारखंड राज्य से निर्मित है। बरामद हुई शराब में से 6 बोतल ओल्ड हैबिट व्हिस्की एवं 1 बोतल ब्लैक रॉक रम है। शराब को बरामद कर इस संदर्भ में रेल थाना, गया के द्वारा कांड संख्या 267/21 दिनांक 20 दिसंबर 2021 धारा 30(क) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 के अंतर्गत अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ