आज दिनांक 22 दिसम्बर 2021 को रेल पुलिस बल गया के द्वारा रेलवे स्टेशन गया के प्लेटफॉर्म संख्या 06/07 पर स्थित शौचालय के पास से लावारिस अवस्था में रखी गई दो ट्रॉली बैग से कुल 22 बोतल अंग्रेज़ी शराब बरामद की गई जिनमें से 12 बोतल मैक्डॉवेल्स नंबर 1 लग्जरी प्रीमियम व्हिस्की है एवं 10 बोतल एम्पेरिअल ब्लू ब्लेंडेड ग्रेन व्हिस्की है। बरामद की गई शराब झारखंड राज्य से निर्मित है।
शराब को बरामद कर इस संदर्भ में रेल थाना गया कांड संख्या 269/21 दिनांक 22 दिसंबर 21 धारा 30(क) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 के अंतर्गत अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।
#ekraftarsamaysanchar #jaihind
0 टिप्पणियाँ