Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

गया, बिहार। दिनांक 30/12/2021 को रेल पुलिस बल गया के द्वारा 5 बोतल विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

रेलवे स्टेशन गया प्लेटफार्म संख्या एक के पार्सल कार्यालय के पास से एक अभियुक्त को 5 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ रेल पुलिस बल गया के द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सुरेंद्र कुमार सिन्हा उम्र 45 वर्ष, मिर्जापुर नवादा, थाना नवादा, जिला नवादा, बिहार का निवासी है। वर्तमान में अभियुक्त हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन रेल डाक सेवा कार्यालय में क्लर्क के पद पर पदस्थापित है। ज्ञात हो की रेलवे सुरक्षा बल प्लेटफार्म संख्या एक पर पार्सल कार्यालय के पास गश्ती पर थी। इसी के दरम्यान गाड़ी संख्या 12321 हावड़ा मुंबई मेल से एक यात्री को कोच संख्या डी एल 1 से उतरकर तेजी से जाते हुए पाया गया, शक के आधार पर गश्ती दल के द्वारा जांच करने पर पांच बोतल विदेशी शराब के साथ उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गश्ती दल का प्रतिनिधित्व उप निरीक्षक सुभाष राम एवं सहायक उपनिरीक्षक चंद्रभान पाण्डेय कर रहे थे। इस संदर्भ में रेल थाना गया कांड संख्या 278/21 दिनांक 30 दिसंबर 2021 को बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 के तहत पकड़ाए अभियुक्त के विरुद्ध मामला दर्ज न्यायिक हिरासत में भेजा गया ।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ