दिनांक 30/12/2021 को उपनिरीक्षक जावेद इकबाल अपने आरक्षी टीम एवं आरक्षी नविन पाण्डेय सी० आई० बी० गया के साथ आपराधिक निगरानी एवं मद्द निषेध पदार्थो के तस्करी की रोकथाम हेतु गाड़ी संख्या 18626 हटिया पूर्णिया एक्सप्रेस के कोच संख्या S5 सीट संख्या 46 पर बैठे हुए एक यात्री को संदेहास्पद स्थिति में ब्लू रंग के पिट्ठू बैग लिए हुए देखा। उस बैग को चेक करने पर उसमे से 16 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद सभी शराब की बोतले झारखण्ड राज्य से निर्मित हैं। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम बलराम कुमार, उम्र 28 वर्ष, पिता रामाकांत कुमार, दरगाहपुर, थाना बछवारा, जिला बेगूसराय का रहने वाला है। इस सन्दर्भ में रेल थाना गया कांड संख्या 279/21 दिनांक 30/12/2021 को बिहार मद्द निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 के अन्तगर्त गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
नमस्कार दोस्तों खासतौर पर एक रफ़्तार समय संचार उन दोस्तों को समर्पित जो इस फील्ड में कुछ अच्छा करना चाहते हैं लेकिन उन्हें कोई प्लेटफॉर्म नहीं मिलता है या फिर उनकी खबरों को किसी भी प्लेटफार्म पर किन्ही कारणों से जगह नहीं मिलती/ या नही दी जाती है, एक रफ़्तार समय संचार ने पहल की है कि हर वह खबर जो आपके लिए महत्वपूर्ण है लेकिन किन्हीं कारणों से वह किसी प्लेटफार्म पर जगह नहीं पाती है एक रफ़्तार समय संचार उसे देश के अलग-अलग हिस्सों में फैले अपने दोस्तों (पत्रकारो) के माध्यम से आप तक पहुंचाने की एक कोशिश कर रहा है । जिससे आप सूचित शिक्षित और जागरूक रहें।
Contact us- जानकारी व घटनाएं यहां शेयर करें। (अगर आप चाहते हैं तो आपका नाम गुप्त
0 टिप्पणियाँ