दिनांक 23 दिसंबर 2021 को रेलवे स्टेशन गया प्लेटफार्म संख्या एक पर दो अभियुक्तों को मिडिल ओवर ब्रिज के पास से 25 बोतल अंग्रेजी एवं 59 शीशी देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
सहायक उपनिरीक्षक रामजी लाल बुनकर अपनी टास्क टीम के साथ मिडिल ओवर ब्रिज के पास रात्रि गस्ती पर थे, उसी दौरान उन्होंने देखा कि दो लड़के भरी बैग के साथ सीढ़ी चढ़ रहे थे। शक के आधार पर जब उन लड़कों को रोककर उनसे पूछताछ की जाने लगी तो दोनों लड़के घबरा गए एवं बैग खोलकर देखने पर दोनों बैग में भारी मात्रा में अंग्रेज़ी एवं देसी शराब पाई गई।
पकड़े गए अभियुक्त में एक का नाम विक्की कुमार दास, उम्र-15 वर्ष, पिता-विनोद कुमार दास एवं दूसरे का नाम दीपक कुमार दास, उम्र-16 वर्ष, पिता-पप्पू दास, थाना चौपारण, जिला हजारीबाग के रहने वाले हैं। इस संदर्भ में रेल थाना गया काण्ड संख्या 272/21 दिनांक 24/12/21 दर्ज कर दोनों अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
#ekraftarsamaysanchar #jaihind website:-www.ekraftarsamaysanchar.com
0 टिप्पणियाँ