Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

बाराचट्टी थाना अंतर्गत 13.5 एकड़ में लगे अफीम की फसल को नष्ट किया गया।



गया, बिहार। मादक पदार्थों के अवैध सेवन तथा कारोबार के विरुद्ध गया पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं जिस क्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर गया शहर के बाराचट्टी थाना अंतर्गत गूलर वेद एवं बुमेर के आसपास के क्षेत्र में पुलिस पदाधिकारी, वन पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं सीआरपीएफ, एसएसबी, एनसीबी पदाधिकारियों की उपस्थिति में वन भूमि तथा गैर वन भूमि में लगे कूल 13.5 एकड़ अफीम की फसल को नष्ट किया गया। बता दे की इतने बड़े पैमाने पर फैले इस फसल को नष्ट करने में लगभग 50 मजदूरों की सहायता ली गई। पुलिस के द्वारा अन्य स्थानों का आसूचना संकलन कर लगातार छापेमारी की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ