Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों के विरुद्ध की गई कारवाई में 24 अभियुक्त गिरफ्तार।



गया, बिहार। अपराध पर रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में दिनांक 01 मार्च 2023 को अलग-अलग मामलों में गया पुलिस के द्वारा 24 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई जिसमें नक्सल कांड में डुमरिया थाना क्षेत्र से अभियुक्त राम नंदन प्रजापति पिता जगदीश प्रजापति, आर्म्स एक्ट में रोशन गंज थाना क्षेत्र से क्रमशः प्रमोद प्रसाद पिता स्वर्गीय भगवान महतो, मनोज मिस्त्री पिता महेंद्र मिस्त्री, सुरेंद्र कुमार पिता सुगंध मिस्त्री, जाली नोट के कांड में मोहनपुर थाना क्षेत्र से धर्मेंद्र कुमार पिता देवेन यादव, एससी एसटी एक्ट में पंचानपुर थाना क्षेत्र से मिंटू यादव पिता दानी यादव एवं कुछ अन्य शीर्ष कांडों में कोठी थाना क्षेत्र से बिंदेश्वरी यादव पिता स्वर्गीय माधो यादव डुमरिया थाना क्षेत्र से नरेश कुमार पिता केसोदास एवं डुमरिया थाना क्षेत्र से वीरेंद्र साव पिता रामराज साव को गिरफ्तार किया गया।
वही विमुक्ति अभियान के तहत पूर्ण नशाबंदी हेतु अवैध शराब के सेवन निर्माण तथा भंडारण के विरुद्ध चलाए गए अभियान के क्रम मे खिजरसराय मोहनपुर विष्णुपद डोभी कोंच फतेहपुर बांके बाजार एवं आमस थाना क्षेत्र से कुल 89 लीटर विदेशी शराब 79 लीटर देसी शराब तथा 60 लीटर महुआ शराब तथा एक मोटरसाइकिल बरामद कर कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम लालती देवी पति कामेश्वर मांझी, पप्पू मांझी पिता सुदामा मांझी, विवेक कुमार पिता राजू चौधरी, उषा देवी पति गोपाल चौधरी, तेतरी देवी पति लिटी चौधरी, मानो देवी पति मनोज पासवान है। इसके अतिरिक्त अवैध खनन तथा ओवरलोडिंग के विरुद्ध किए गए कार्यवाही में इमामगंज थाना क्षेत्र से स्टोन लदा एक हाईवा बरामद किया गया। बता दे की इन सभी मामलों में बरामद सामानों की जब्ती सूची बनाते हुए विभिन्न मामलों में गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिवत मामला दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ