गया,बिहार। भाजपा महिला मोर्चा की नवमनोनित जिलाध्यक्ष डॉक्टर करुणा सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई योजनाओं की शुरुआत कर महिलाओं की स्थिति सुधारने में अहम भूमिका निभाई है। यही कारण है कि सभी वर्ग की महिलाएं आज भाजपा एस जुड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चलने का काम कर रही हैं, और इसके लिए उन्हें जागरूक करने का बीड़ा भाजपा महिला मोर्चा ने उठाया है।
0 टिप्पणियाँ