गया,बिहार। शेरघाटी एवं फतेहपुर थाना क्षेत्र से दो अलग अलग मामले में दुष्कर्म के दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जानकारी हो की बीते 20 जनवरी 2023 को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने तथा बाद में शादी की बात करने पर मारपीट करने एवं पीड़िता के परिजनों से दहेज मांगने का आरोप लगाते महिला थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर कारवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मोहम्मद जावेद, पिता इसूफ, थाना शेरघाटी, जिला गया का निवासी है। वहीं दूसरा मामला फतेहपुर थाना क्षेत्र का है। जिसमे 21अप्रैल 2021 को रात्रि में घर से बाहर निकलने पर बदमाशों द्वारा शिकायतकर्ता की पुत्री को उठाकर जंगल में ले जाने एवं बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर फतेहपुर थाने की पुलिस बल के द्वारा की जा रही जांच के क्रम में एक अभियुक्त जिसका नाम मुनरिक तुरीया, पिता अर्जुन तुरीया, थाना फतेहपुर, जिला गया का निवासी है को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि पुलिस के द्वारा मामले में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।
0 टिप्पणियाँ